कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के देवतहा गांव के पास रविवार को हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव गनेशपुर राजवाहा में पानी में उतराता हुआ मिला। शव की पहचान इलाके के पडरी गांव के गौरा टोला निवासी अनिल के रूप में हुई। अनिल अपनी बहन को बाइक से लेकर उसके घर देवतहा पहुंचाने गया था। नहर में शव देखकर पहले लोगों ने हत्या की आशंका जताई, लेकिन बाद में पता चला कि एक ट्रैक्टर की टक्कर से युवक नहर में गिर गया था और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पडरी गांव के गौरा टोला के रहने वाले अनिल उम्र 35 की मां की तबीयत खराब होने पर उसकी बहन मां को देखने आई थी। रविवार की सुबह अनिल बहन को उसके घर पहुंचाने के लिए बाइक से लेकर गया। बहन को उनके घर छोड़कर घर वापस लौट रहा था। देवतहा और गनेशपुर गांव के बीच एक ट्रैक्टर से बाइक में ठोकर लग गई।