उजारनाथ। सिंदुरिया बुजुर्ग-उजारनाथ मार्ग स्थित मोगलपुरा मीरमाइनर के पास सड़क मरम्मत के दौरान लगी रस्सी में फंसकर बाइक सवार सपही खास निवासी रहीम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया। वह बुधवार को बाजार करने फाजिलनगर जा रहे थे। गांव के विनय श्रीवास्तव, इंदरजीत, धर्मेंद्र वर्मा, रफिक, असलम योगेश, फुलेना, जितेंद, लक्ष्मण गुप्ता, वशीर आदि ने ने रस्सी हटाकर बोर्ड लगाने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के जेई जितेंद्र ने बताया कि ठेकेदार को बोर्ड लगाने के लिए बोला गया है।