कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सेखुई चौराहे पर बांस लाद कर लेजा रहे साइकिल सवार से बाइक चालक की भिड़ंत हो गई। इसमें 50 वर्षीय बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कोटवा सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के ग्राम सभा कोटवा कला के हुलकावन टोला निवासी हरिशंकर तिवारी (50) बृहस्पतिवार को पडरौना से घर आ रहे थे। अभी वे सेखुई खास चौराहे पर पहुंचे ही थे कि साइकिल पर बांस लादकर पैदल जा रहे साइकिल सवार से भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार के सिर और सीने में गंभीर चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें कोटवा सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।