फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार की मौत

Fri, 29 Sep 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के दमोदरी नरकटिया गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें रामकोला सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक भठहीं खुर्द के कठबरवा निवासी 50 वर्षीय भठही खुर्द कठबरवा निवासी जयकुमार यादव बुधवार की देर शाम नेबुआ से घर आ रहे थे। अभी नरकटिया गांव के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाकर घर वालों को सूचना दी। उधर सीएचसी के डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्प्तिवार को मृतक के पुत्र अमर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में रामकोला थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनके पुत्र की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें