फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
दीपू तिवारी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
-रामकोला-पडरौना मार्ग पर इंद्रसेनवा मोड़ के समीप बुधवार की देर रात हुई दुर्घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेहदीगंज। रामकोला-पडरौना मार्ग पर इंद्रसेनवा गांव के मोड़ के समीप स्थित गिट्टी प्लांट के सामने बुधवार की देर रात करीब 10 बजे एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची रामकोला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक और ट्रैक्टर कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

रामकोला थाना क्षेत्र के कुसमी गांव निवासी दीपू तिवारी (20) पुत्र चंद्रबली तिवारी बुधवार की रात बाइक से रामकोला जा रहा था। अभी वह इंद्रसेनवा गांव के मोड़ के समीप स्थित गिट्टी प्लांट के सामने ही पहुंचा था कि गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक व ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। घर के छोटे बेटे की मौत होने से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

-
ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
-रामकोला-मथौली मार्ग पर कुसमा गांव के निकट हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। रामकोला-मथौली मार्ग पर कुस्महा गांव के निकट बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे परोरहा से मथौली बाजार में एक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उनको उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद अज्ञात ट्रैक्टर का चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के परोरहा गांव निवासी जितेंद्र शर्मा (25) व गोलू कुशवाहा (नौ) के साथ बाइक से मथौली बाजार अपनी दुकान जा रहा था। कुस्महा गांव के समीप एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें