फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की ठोकर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। बुधवार की देर रात ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। खडडा थाना क्षेत्र के ग्राम बहोर छपरा गांव के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी की सड़क पर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्डा की ओर आ रही थी। इसी दैरान बाइक सवार को ठोकर मार दिया। इससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान महराजगंज जनपद के धनेवा पनेवा निवासी अनूप शर्मा (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें