फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sat, 06 Jan 2024 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मटियरवा गांव के पास शुक्रवार की शाम को बस की चपेट में आए 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। मौजूद लोगों ने घायल युवक को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


कसया थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के 23 वर्षीय भुटेली अंसारी पडरौना की तरफ से खिरकिया की ओर जा रहे थे। बस को ओवरटेक करने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आ गई थी। घटना के बाद बस लेकर चालक भाग गया। मौजूद लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौजूद लोगों का कहना था कि डायल 112 की पुलिस की गाड़ी ने बस का पीछा किया था, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें