कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के पतया गांव के सामने गोबरही-हेतिमपुर मार्ग पर रविवार को बाइक से अपने भांजे को घर ले जाते समय 20 वर्षीय एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
रामकोला थाना क्षेत्र के बलुआ निवासी शक्तिपाल कुमार गौतम (20) अपने चार वर्षीय भांजे बैजू कुमार गौतम के साथ हेतिमपुर से अपने घर बलुआ के लिए बाइक से जा रहे थे। गोबरही-हेतिमपुर मार्ग पर पतई गांव के समीप ट्रक को ओवरटेक करते समय उसकी चपेट में आ गए। इससे शक्तिपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
उनका चार वर्षीय भांजा बैजू कुमार सुरक्षित बच गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। इस संबंध में कसया के थानाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।