अहिरौली बाजार। कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर रविवार रात करीब तीन बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। अहिरौली बाजार थाने पर तैनात कांस्टेबल अनिल यादव अपने सहयोगी अमित कुमार के साथ पकड़ी चौराहे की तरफ से रात्रि गश्त कर जगदीशपुर की तरफ लौट रहे थे। जगदीशपुर चौराहे पर पहुंचे थे कि कप्तानगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। ठोकर लगने से वह बाइक सहित सड़क के किनारे स्थित पुल से टकराकर सड़क पर गिर गए। इससे कांस्टेबल अनिल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ मौजूद सहयोगी कांस्टेबल अमित कुमार सुरक्षित बच गए। अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंच कर घायल सिपाही को इलाज के लिए अपने निजी साधन से गोरखपुर निजी अस्पताल में ले गए।