मंसाछापर। पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के मटियरवा में सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण बाइक सवार दो युवक सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वे कोचिंग पढ़कर अपने गांव त्रिलोकपुर खुर्द लौट रहे थे। ट्रक चालक सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़ा कर चाय पी रहा था। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेजा गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया है।