फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घने कोहरे में खड़े ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, दो युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के मटियरवा में सोमवार की सुबह घने कोहरे के कारण बाइक सवार दो युवक सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वे कोचिंग पढ़कर अपने गांव त्रिलोकपुर खुर्द लौट रहे थे। ट्रक चालक सड़क के बीचों-बीच वाहन खड़ा कर चाय पी रहा था। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर भेजा गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें