तरयासुजान। तमकुहीराज से सिसवा नाहर मार्ग पर ओझवलिया के समीप रविवार देर रात तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी तमकुहीराज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। तरयासुजान थाना क्षेत्र के पिपराघाट निवासी राजेश चौहान (30) पुत्र चंद्रिका चौहान अपने ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ओझवलिया के पास पहुंचे, अचानक नीलगाय सामने आ गई। इससे उनकी बाइक नीलगाय से जाकर टकरा गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।