फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
रामेश्वर चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कार की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

मेहदीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव के पास रविवार दोपहर करीब एक बजे रामकोला-पडरौना रोड पर कार की टक्कर से एक बाइक पर दो भाई सवार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें रामकोला सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया, चिकित्सकों ने बड़े भाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं छोटे भाई का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस बाइक और कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई है। रामकोला क्षेत्र के पथरदेवा निवासी रामेश्वर (30) छोटे भाई मुकेश चौहान (25) पुत्रगण रुदल चौहान के साथ रविवार को रामकोला किसी काम से जा रहे थे। अभी वह पपउर गांव के समीप पहुंचे थे। इसी बीच सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दिया। इससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें रामकोला सीएचसी लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने बड़े भाई रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई का इलाज चल रहा है। दोनों भाई हेलमेट नहीं पहने हुए थे। इस संबंध में रामकोला के थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। बडे़ भाई की दुर्घटना में मौत हा गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें