फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो किलोग्राम गांजा के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा पुलिस ने सालिकपुर चौकी के पास नारायणी नदी किनारे से एक बाइक सवार को दो किलोग्राम गाजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज राय ने बताया कि सूचना पर बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। युवक की पहचान मुरारी गुप्ता उर्फ ललित गुप्ता निवासी ग्राम दुबौली थाना नेबुआ नौरगिया के रूप में हुई। पुलिस ने बरामद गाजा को कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक के अलावा, एसआई अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल रमेश चंद्र यादव, सिपाही शशिकेश गोस्वामी, यशवंत यादव, सोनू यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें