फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक मिस्त्री का शव मिला, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक मिस्त्री का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के पथरवा गांव के निवासी बाइक मिस्त्री का शव सड़क किनारे मिला। वह तमकुहीराज में डोल मेला देखने गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार की सुबह थानाक्षेत्र के गोड़इता श्रीराम स्थित चरांगा कुटी के पास किसी ने सड़क के किनारे युवक का शव देखा। शव के पास ही बाइक पड़ी थी। शव मिलने की जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने शव की शिनाख्त पथरवा निवासी कृष्णा गोंड (18) के रूप में की। कृष्णा का शव मिलने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना था कि कृष्णा सलेमगढ़ स्थित एक बाइक एजेंसी में मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार की शाम तमकुहीराज में डोल मेला देखने आया था। रात में नौ बजे उसने फोन पर बताया कि तमकुहीराज डोल मेला में है। उसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार राय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व विधायक तमकुहीराज अजय कुमार लल्लू ने गांव में पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें