तमकुहीराज। शनिवार की शाम टड़वा-तमकुहीरोड मार्ग स्थित गोड़इता श्रीराम गांव के पास जिस युवक का शव गड्ढे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत हादसे में होने की पुष्टि हुई। युवक के सिर के बायीं तरफ, आंख और गाल पर चोटें हैं। बायीं तरफ की पसलियां भी टूटी हैं। यह युवक बिहार के ठकरहां का रहने वाला था। तमकुहीराज थाने के इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत किसी वाहन की टक्कर होने से बताई गई है। संवाद