फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में बाइक चालक और महिला घायल

Sat, 10 Feb 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे केरवनिया चौराहे से बाजार कर घर जा रही खोटही निवासी एक महिला बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई। इसमें बाइक चालक भी घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। केरवनिया गांव 50 वर्षीय उर्मिला देवी गांव के चौराहे से सामान खरीदकर घर जा रही थी। इसी दौरान महराजगंज जिले के घुघुली थाना क्षेत्र के बिरइचा गांव निवासी 25 वर्षीय संदीप साहनी की बाइक की चपेट में आकर सड़क पर गिर गईं। बाइक चालक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें