फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक में मारी टक्कर, गिरी महिला को ट्रक ने कुचला

Sun, 25 Aug 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। गोरखपुर से इलाज कराकर बाइक से लौट रहे दंपती को सुकरौली के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक से महिला हाईवे पर गिर गई और पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। वहीं घायल पति का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इसकी जानकारी होने पर हाटा के समीप पुलिस ने ट्रक को रोका और चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नान्हू मुंडेरा गांव निवासी 42 वर्षीय राजकुमार शनिवार को अपनी 40 वर्षीय पत्नी उर्मिला को इलाज के लिए गोरखपुर ले गए थे। इलाज के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। सुकरौली पहुंचे थे कि गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। बाइक से गिरी उर्मिला पर ट्रक का पहिया चढ़ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई, जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजप्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें