छितौनी। पनियहवा-पडरौना मार्ग पर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा चौराहे के पास बिहार की ओर से पडरौना जा रहा बाइक सवार सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
हाटा नगर पालिका के वार्ड नंबर पांच पगरा महादेवा निवासी 65 वर्षीय रमेश सिंह मंगलवार को अपने ससुराल हर्नाटांड़ गए थे। शाम को वापस घर के लिए वापस बाइक से अकेले लौट रहे थे। वह पनियहवा चौराहे के पास पहुंचे थे कि सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। हनुमानगंज पुलिस ने जेब में मौजूद आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त की और घर वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।