फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली के पोल से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 21 Mar 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
 मनोज तिवारी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
रामकोला। कस्बे के कसया रोड पर एसबीआई शाखा के पास मंगलवार की देर रात बिजली के पोल से बाइक टकरा गई। बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने घायल को रामकोला सीएचसी पर पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के ठेकुआटार भवानी टोला निवासी मनोज तिवारी (30) और अहिरौली कुसुमही निवासी रोहित तिवारी (28) बाइक से रामकोला से मंगलवार की रात करीब 11 बजे घर जा रहे थे। अभी कस्बा के एसबीआई के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाइक चला रहे मनोज तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रोहित तिवारी को रामकोला सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि देर रात को हादसे में एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें