- हाटा कोतवाली के तीतिला के पास हाईवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। हाटा कोतवाली के तीतिला के भैरो चौराहे के पास फोरलेन पर सोमवार की शाम एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से पुलिस ने सीएचसी भेजा जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर डॉक्टरों ने कर दिया।
हाटा कोतवाली के नावमुंडा गांव निवासी मलखान सिंह (65) और उनका भतीजा अभिनव सिंह (23) गोरखपुर से घर जा रहे थे। अभी दोनों तितीला गांव के भैरो चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को सुकरौली पीएचसी भेजवाया, जहां चिकित्सक ने मलखान सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक चालक अभिनव सिंह का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलखान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।