फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक में टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

Thu, 29 Dec 2022 01:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

कोतवाली के गांव पटना मिश्रौली निवासी शमीम (28) और रिंकू (37) एक ही बाइक से कसया से हाटा की तरफ आ रहे थे। बाइक लेकर दोनों युवक मुजहना हेतिम टोल प्लाजा के पास पहुंचे। एक ट्रक को ओवरटेक करने में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजहना हेतिम टोल प्लाजा के पास बुधवार शाम अनियंत्रित बाइक पीछे से ट्रक में टकरा गई। इससे बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कोतवाली के गांव पटना मिश्रौली निवासी शमीम (28) और रिंकू (37) एक ही बाइक से कसया से हाटा की तरफ आ रहे थे। बाइक लेकर दोनों युवक मुजहना हेतिम टोल प्लाजा के पास पहुंचे। एक ट्रक को ओवरटेक करने में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गई। चोट लगने से शमीम की मौके पर ही मौत हो गई।

रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए। नेशनल हाईवे कर्मचारियों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी हाटा पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू की हालत गंभीर बताकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें