फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 19 Feb 2023 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा अहिरौली थाना क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पिपराइच-हाटा मार्ग पर रविवार की देर शाम खोट्ठा चौराहा और तुर्कडीहा गांव के बीच बाइकसवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवतहां ले गई। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मुंडेरा बाबू गांव निवासी सौरभ सिंह (23) बाइक से खोट्ठा चौराहे की तरफ किसी कार्य से गए थे।
विज्ञापन

वहां से घर लौटते समय तुर्कडीहा गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें