फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ऑटो से टकराई बाइक, फूफा और भतीजे की मौत- ससुराल से लौट रहे थे घर- बना जीवन का अंतिम सफर

Sun, 14 Sep 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

सुकरौली गांव निवासी सत्यम अपने ससुराल महराजगंज जिले के रामपुरमीर गए थे। लौटते समय बाइक से अपनी सरहज नीतू व पत्नी कुंता के साथ साले के डेढ़ साल के बेटे अभि को लेकर घुघली क्षेत्र में मटकोपा गांव अपने साढ़ू के घर जा रहे थे।
विज्ञापन
अभि की फाइल फोटो। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिटौली थाना क्षेत्र के बल्लो खास गांव के पास शनिवार को ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार डेढ़ साल का मासूम भतीजा और फूफा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी कुशीनगर जिले के सुकरौली गांव के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, सुकरौली गांव निवासी सत्यम अपने ससुराल महराजगंज जिले के रामपुरमीर गए थे। लौटते समय बाइक से अपनी सरहज नीतू व पत्नी कुंता के साथ साले के डेढ़ साल के बेटे अभि को लेकर घुघली क्षेत्र में मटकोपा गांव अपने साढ़ू के घर जा रहे थे।

चार लोग एक ही बाइक पर सवार थे। अभी वह बल्लो खास गांव के पास पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई। हादसे में सत्यम व अभि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीतू व कुंता गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अभि के पिता दीपक ने बताया कि तीन बेटियों के बाद अभि इकलौता बेटा था। मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है। वहीं, सत्यम की शादी को अभी दो साल ही हुए थे।

अभी उनकी कोई संतान नहीं थी। सत्यम पहले विदेश में मजदूरी का काम करते थे, लेकिन हाल के दिनों में वे अपने गांव में ही वेल्डिंग का काम कर रहे थे। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें