फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टक्कर के बाद गड्ढे में गिरी बाइक और कार, दो घायल

Sat, 20 Apr 2024 05:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। क्षेत्र के तिवारी पट्टी स्थित रेलवे ढाले पास शुक्रवार की शाम कार और बाइक में टक्कर से दोनों वाहन गड्ढे में गिर गए। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार चालक को भी चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सेवरही सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सक ने बाइक सवार की गंभीर हालत को देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रन रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारी पट्टी स्थित आईटीआई स्कूल के सामने सद्दाम हुसैन (32) निवासी चौबेया पठखौली शुक्रवार को साढ़े चार बजे के आसपास मेहमानों को उनके घर छोड़कर गांव वापस लौट रहे थे। उसी समय रेलवे ढाले के पास राजकीय आईटीआई स्कूल के सामने दुदही की ओर से आ रही बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद कार और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। इसमें बाइक चालक बृजेश यादव उम्र (22) निवासी हेम बगहा थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज को गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक को भी चोट आई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मौजूद लोगों की मदद से घायलों को सेवरही सीएचसी ले गई, जहां कार चालक सद्दाम हुसैन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, वहीं बाइक चालक की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें