फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गुमशुदा युवक की तलाश में आई बिहार पुलिस ने जुटाई जानकारी

Mon, 22 Sep 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा पुलिस से रविवार को बिहार पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने बीते 13 वर्ष पूर्व गुमशुदा युवक के बारे में जानकारी जुटाई। बिहार पुलिस ने बताया कि सिवान जिले के एक थाने में दर्ज एक युवक के गुमशुदगी का केस दर्ज है। 13 वर्ष पूर्व के इस घटना में पटना हाइकोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश के बॉर्डर थाने पर पहुंच कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाया जा रहा है। बताया जाता है सिवान जनपद में वर्ष 2012 में एक गुमशुदा युवक के मामले में पटना हाइकोर्ट ने जांच पड़ताल का आदेश दिया है। इस मामले में पटना हाइकोर्ट के आदेश पर पटहेरवा थाने पहुंचे इंस्पेक्टर मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला 13 वर्ष पूर्व का है। सिवान जिले के बसंतपुर थाने में दर्ज एक बच्चे के गुमशुदगी केस से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि उसी मामले में यूपी के सीमावर्ती थाने से जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि पटना पुलिस मुख्यालय से इंस्पेक्टर गुमशुदगी के मामले में बरामदगी के संबंध आए थे। उस गुमशुदा की बरामदगी नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें