फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कुशीनगर की युवती संग किया था सामूहिक दुष्कर्म, उखाड़ लिए थे नाखून- पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा; तीनों घायल

Wed, 30 Apr 2025 11:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चवर में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी पुलिस पर फयरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी करीमन कुमार, अभिषेक कुमार और सोनू कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल आरोपी। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुबेरस्थान क्षेत्र की युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों को बिहार की गोपालगंज पुलिस ने मंगलवार को भोर में मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। तीनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस कस्टडी में आरोपियों का इलाज गोपालगंज के ही जिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन


कुचायकोट थाना क्षेत्र के पेटभरिया चवर में छिपे आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से जानकारी लेने के बाद आरोपियों से भी पूछताछ की। कुशीनगर की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के पेटभरिया चवर में होने की जानकारी मिली।

पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चवर में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी पुलिस पर फयरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी करीमन कुमार, अभिषेक कुमार और सोनू कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जहां उनका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने अस्पताल पहुंचकर आरोपियों का हाल जाना और पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार सोमवार की रात अपने लकवाग्रस्त पिता का इलाज कराकर घर जाने के लिए सासामुसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र की एक युवती इंतजार कर रही थी। पिता को प्यास लगने पर वह कैंपस में दुर्गा मंदिर के पास नल पर पानी लाने गई तो तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

विरोध करने पर उसकी पिटाई भी किए और हाथ के अंगुलियों का नाखून तक नोंच लिए। घटना की जानकारी होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। एसपी अवधेश दीक्षित सहित एसडीपीओ सदर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़िता से जानकारी इकट्ठा कर न्याय का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें