फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइकिल सवार शिक्षक को डंपर ने कुचला, मौत

Thu, 17 Oct 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। साइकिल से सब्जी खरीदने बुधवार को बाजार जा रहे शिक्षक को डंपर ने कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हो गया था। पोस्टमार्टम के लिए शव को बटोरना पड़ा। महराजगंज के रहने वाले शिक्षक एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ियार बाजार निवासी सुरेंद्र प्रसाद कन्नौजिया (50) बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे साइकिल से कप्तानगंज कस्बे में सब्जी लाने जा रहे थे।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज गांव के सामने पीछे से मिट्टी लदा तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार शिक्षक को कुचल दिया। हादसे के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई और वाहन छोड़ चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस घर वालों को सूचना दिया। सुरेन्द्र प्रसाद कनौजिया गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। इनके तीन बेटे पंकज (28), शुभम (25), अभिषेक(19) है। परिवार के कमाऊ सदस्य वहीं थे। इनकी मौत के बाद पत्नी दुर्गावती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एसओ राज कुमार बरवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डंपर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें