बनकटा बाजार। क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोईलसवा बुजुर्ग गांव के बाबू टोला में शुक्रवार को अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने विचार गोष्ठी व कवि सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश राय रहे। कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भोजपुरी चिंतन की नहीं, बल्कि जीने की भाषा है। इसमें वह ताकत है जिसके माध्यम से एक ही शब्द को अलग-अलग अर्थों में व्यक्त किया जा सकता है।