पडरौना। रामकोला रोड पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को व्यापारियों ने भंडारा आयोजित किया। इसमें 200 से अधिक लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। मुख्य अतिथि संजय जायसवाल ने कहा कि भंडारा आयोजित कर लोगों में प्रसाद वितरित करना सनातन संस्कृति में सेवा, समर्पण, और आपसी भाईचारे का पवित्र और महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो भंडारा करवाकर न केवल लोगों दूसरों को अन्न प्रदान करते हैं, बल्कि इससे आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में जाति, वर्ग या ऊंच-नीच के भेद को मिटाकर सभी लोग एक साथ पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, जो आपसी प्रेम और एकता का संदेश देता है। इस दौरान मनोज चौरसिया, अमीत दीक्षित, मृत्युंजय दीक्षित, मनीष तुलस्यान, मनोज चौरसिया, अमीत आदि मौजूद रहे। संवाद