तुर्कपट्टी। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान का सागर है। यह कथा लोगों को मुक्ति का मार्ग दिखाता है। इसलिए इस कथा के श्रवण मात्र से लोगों के जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं।
ये बातें कथा वाचक रघुनंदन दास ने कहीं। वे वृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्रामसभा रूदवलिया स्थित हवईमाता मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ के पहले दिन प्रवचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा कामधेनु के समान है। इसलिए जितना भी समय मिले भगवत कथा का श्रवण अवश्य करें। कथा समाप्ति के पश्चात आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान जयप्रकाश मिश्र, बिन्दू यादव, रविंद्र मद्धेशिया, मनोज गोंड़, अजय सिंह, रंजीत सिंह, वकील मद्धेशिया, सुनील, छोटेलाल मिश्र, कमलेश कुमार, शैलेश कुमार, अत्रिमुनि मिश्र, प्रद्युम्न कुमार आदि मौजूद रहे।