भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में हुई अंतरराष्ट्रीय शादी
कसया (कुशीनगर)। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में रविवार को अंतरराष्ट्रीय शादी हुई। इसमें कुशीनगर जिले के दूल्हे ने रशियन दुल्हन संग सात फेरे लेकर विवाह की रस्म पूरी की। शादी में चार देशों से आए बाराती मौजूद रहे। सोमवार को इस शादी की खूब चर्चा रही। कुशीनगर जिले के मंगलपुर निवासी दीपक मेडिकल की पढ़ाई के लिए चार साल पूर्व आस्ट्रिया गए थे। वहां उनको रशियन छात्रा जारा से लगाव हो गया। दोनों ने वहां पर शादी कर ली। दोनों जब घर लौटे तो परिवार के लोगों ने रविवार को भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में हिंदू रीति-रिवाज से उनका विवाह कराया। दीपक से शादी के बाद रशियन छात्रा जारा अब डॉ. जया बन चुकी हैं। शादी में शामिल होने के लिए इजराइल, रशियन और अर्जीटिना से लोग पहुंचे थे। इस दौरान कुशीनगर जिले के लोग भी मौजूद रहे।