फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीईओ की जांच में स्कूल से गायब मिले आठ शिक्षामित्र और दो शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। फाजिलनगर ब्लॉक में बीईओ के औचक निरीक्षण में विभिन्न स्कूलों में तैनात दो शिक्षक और आठ शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। बीईओ ने बीएसए को जांच रिपोर्ट भेज दी है। बीएसए ने गैरहाजिर शिक्षकों और शिक्षामित्रों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर निलंबित कर वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीईओ मुकेश नारायण मिश्रा की रिपोर्ट पर बीएसए रामजियावन मौर्य ने चौहान पट्टी की शिक्षामित्र अरुंधति पाठक, जोकवा खुर्द की हृदया मिश्रा, सोहंग नौकी पट्टी की उषा यादव व ममता सिंह और नाथापट्टी की मीना चौरसिया सहित अनुदेशक जूनियर बनकटा बाजार कल्पना सिंह व नोनिया पट्टी के शिक्षक आशुतोष त्रिपाठी को नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण नहीं देने पर निलंबन की कार्रवाई के साथ वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें