फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीईओ के निरीक्षण में कम मिली छात्रों की उपस्थिति

Thu, 21 Sep 2023 11:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चार परिषदीय विद्यालयों का बीईओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

-छात्र संख्या बढ़ाने का दिया निर्देश
पडरौना। सदर बीईओ ने बुधवार को क्षेत्र के चार परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। जांच में विद्यालय में छात्र संख्या कम मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए छात्र संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार की सुबह 10 बजे क्षेत्र के जंगल जगदीशपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। वहां विद्यालय में नामांकित कुल 110 में से 65 छात्र उपस्थित मिले। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय मदरहवा पहुंचे, वहां नामांकित 100 छात्रों में से 68 छात्र उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय मदरहवा में नामांकित 85 छात्रों के सापेक्ष 45 विद्यार्थी उपस्थित मिले। वहीं प्राथमिक विद्यालय भरपटिया पहुंचे, जहां 102 में 60 विद्यार्थी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने और समय से गृह कार्य देने के लिए निर्देशित किया। अंत में बीईओ ने सहायक अध्यापिका शैल सिंह के साथ गांव का भ्रमण कर अभिभावकों से बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें