पकड़ियार बाजार। नौरंगिया बीईओ ने क्षेत्र में चल रहे अमान्य विद्यालयों पर बृहस्पतिवार को भी कार्रवाई की। उन्होंने जांच में मान्यता से अधिक कक्षाएं चलती मिलने पर विद्यालयों को बंद कराते हुए संचालक को कार्रवाई की चेतावनी दी। बीईओ रजनीश कुमार द्विवेदी ने कोटवा बाजार में संचालित संत कबीर एकेडमी की जांच की। इसमें विद्यालय की मान्यता कक्षा पांचवीं तक मिली, जबकि उसमें आठवीं तक कक्षाएं चलती मिलीं। इसके बाद एसकेएनके स्कूल की जांच की। इस दौरान यह विद्यालय बिना मान्यता के चलता मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए विद्यालय को बंद कराकर उसमें नामांकित छात्र-छात्राओं को पास के परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराने का निर्देश दिया। बीईओ ने कहा कि ऐसे विद्यालय जिनकी मान्यता नहीं है, वे अपना विद्यालय बंद कर दें। अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय मिलने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संवाद