फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिला मान्यता संचालित चार स्कूलों को बीईओ ने कराया बंद

Thu, 26 Sep 2024 06:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। बिना मान्यता संचालित चार स्कूलों को बीईओ ने बुधवार को बंद कराया। विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को नजदीकी स्कूलों में नामांकन कराने का निर्देश दिया। इसको लेकर अवैध तरीके से संचालित होने वाले स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

बीईओ तमकुहीराज के नेतृत्व में टीम मदरसा एमएमआरडी पब्लिक स्कूल राजापाकड़ पहुंची। नर्सरी से पांच तक संचालित हो रहे इस स्कूल की मान्यता नहीं था। बीईओ ने मदरसे को बंद कराया। टड़वा के ओएलिस इंडियन पब्लिक स्कूल एक से आठवीं तक संचालित हो रहा था, जबकि इस विद्यालय की सिर्फ पांच तक ही मान्यता है।
कक्षा छह से आठ तक की मान्यता नहीं होने पर इन कक्षाओं के संचालन पर रोक लगा दी गई। एमएचपी मदरसा स्कूल तुर्कपट्टी में कक्षा पांच तक की मान्यता पर आठवीं तक पढा़ई हो रही थी। बीईओ ने कक्षा छह से आठ तक के कक्षा संचालन पर रोक लगाते हुए संचालक को चेतावनी दी। आदर्श पब्लिक स्कूल लतवा मुरलीधर नर्सरी से हाईस्कूल तक संचालित मिला। जांच के दौरान मान्यता का कोई कागज नहीं मिला। इसे बंद कराया गया।
विज्ञापन

बीईओ सुधीर कुमार ने बताया कि बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों की जांच कर उन्हें बंद कराया जा रहा है। छात्र-छात्राओं का नामांकन नजदीक के सरकारी स्कूलों में कराने के निर्देश दिए गए हैं। दोबारा स्कूल संचालित मिला तो संचालक पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें