फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित मदरसे को बीईओ ने कराया बंद

Tue, 10 Sep 2024 04:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। दुदही बीईओ ने सोमवार को विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। बिना मान्यता के संचालित मदरसा को बंद करा दिया।
विज्ञापन

बीईओ डाॅ. प्रभातचंद राय सोमवार को गोड़रिया स्थित श्रीराम पांडेय लघु माध्यमिक विद्यालय की जांच की। इसके बाद उन्होंने घोरठ शंकरपुर के लखीबाग में संचालित मदरसा अरबिया गौसिया की जांच की। बीईओ की जांच में यह मदरसा बिना मान्यता संचालित मिला। इतना ही नहीं, इस मदरसे में उर्दू के बजाय अन्य सभी विषय पढ़ाए जा रहे थे। उन्होंने इसको गंभीरता से लिया और मदरसा बंद कराते हुए हिदायत दी कि दोबारा बिना मान्यता के मदरसा संचालित मिला तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। बीईओ ने किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की जांच की। उन्होंने विद्यालय की छात्र उपस्थिति पंजिका, अध्यापक उपस्थिति पंजिका और मध्यान्ह भोजन आदि की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाध्यापक अजय कृष्ण सिंह, अमरनाथ पांडेय, चंद्रशेखर प्रसाद, सिराजुद्दीन अंसारी, विनोद कुमार पांडेय, ओमप्रकाश शर्मा, राजेंद्र वर्मा, रणवीर कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, इबराना परवीन, ब्रजेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें