खड्डा। नगर पंचायत कार्यालय सभागार में रविवार को शहरी आवास योजना 2.0 के लाभार्थियों को प्रथम किस्त का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। आवास की पहली किस्त पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। नगर अध्यक्ष संगीता वर्मा ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गरीब और जरूरतमंद परिवार को अपना पक्का घर उपलब्ध कराना है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आए। कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा आदि ने संबोधित किया। संवाद