फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा : केंद्र के 500 मीटर की परिधि में बंद रहेंगी फोटोस्टेट की दुकानें

Sun, 09 Jun 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रविवार को सुबह नौ बजे जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा होनी है। इसमें 7172 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में जिला प्रशासन जुटा है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

पहला प्रश्नपत्र सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और द्वितीय प्रश्न पत्र दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। इन स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को सभी परीक्षा केंद्रों पर तैनात किया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि समस्त परीक्षा केंद्रों पर शुद्ध शीतल पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था कराएं। परीक्षा केंद्र के 500 मीटर की परिधि के भीतर फोटो स्टेट की समस्त दुकानें बंद रहेंगी। केंद्र प्रतिनिधि, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा कक्ष और परीक्षा केंद्र की सुरक्षा समेत अन्य बिंदुओं की जांच पहले ही कर चुके हैं। अभ्यर्थी को किसी भी दशा में प्रवेश पत्र, उसकी एक फोटोयुक्त प्रति तथा वैध फोटो के बिना प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित नही होने दिया जाएगा। कक्ष निरीक्षक अभ्यर्थी से प्रवेश पत्र की एक फोटो युक्त प्रति प्रथम पाली में अनिवार्य रूप से जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें