फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देह व्यापार की शिकायत पर ब्यूटी पार्लर में छापा, दो जोड़े मिले

Sat, 08 Feb 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा थाना क्षेत्र गौरीश्रीराम के एक ब्यूटी पार्लर में देह व्यापार की शिकायत पर विशुनपुरा थानाध्यक्ष ने छापेमारी की। इसमें दो जोड़ी प्रेमी जोड़े मिले। ब्यूटी पार्लर की संचालिका समेत पांच लोगों को पुलिस थाने लाई। संचालिका को डांट कर सुधार लाने की हिदायत दी गई, प्रेमी-प्रेमिका के परिजनों को बुलाकर घर भिजवा दिया गया। गौरीश्रीराम के रेलवे रोड पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर चलता है। ग्रामीणों के मुताबिक जिस ब्यूटी पार्लर में बाहरी महिला पुरुष, युवक युवतियों का आना-जाना लगा रहता है। सूत्रोंं की मानें तो ब्यूटी पार्लर संचालिका प्रेमी जोड़ों को भाड़ा लेकर कमरा मुहैया कराती है। शनिवार को भी दो जोड़े पार्लर में पहुंचे थे। थानाध्यक्ष राजू सिंह पहुंचे कर छापेमारी कर दो युवती एवं दो युवक के साथ संचालिका को थाने लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें