दुदही। बरवा बमनौली में सीडीओ के आदेश पर बीडीओ ने लोगों की शिकायतों की जांच की। जांच के बाद उन्होंने रिपोर्ट सीडीओ को भेजी जाएगी।
गांव समीउल्लाह अंसारी ने सीडीओ को कॉल कर बताया था कि ग्राम प्रधान की तरफ से सड़क पर हुए इंटरलॉकिंग को उखाड़ कर खेत में डंप किया जा रहा है। जानकारी होने पर सीडीओ ने बीडीओ रामराज कुशवाहा और एडीओ मजरुल हक को जांच के लिए भेजा। बीडीओ ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है। जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी जाएगी। संवाद