फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बीडीसी सदस्य का पति करता था जाली नोट का धंधा, नेटवर्क खंगाली रही पुलिस

Mon, 06 May 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। जाली नोट के धंधे में संलिप्त बीडीसी सदस्य का पति मुकेश राजभर की करतूत सुनने के बाद गांव वाले भी दंग रह गए। गांव वालों में पूरे दिन इसकी चर्चा रही। जाली नोट कहां से इसके पास पहुंचा था। इसका पता मोतिहारी पुलिस लगाने में जुटी है। कसया पुलिस भी इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि, मुकेश को गलत तरीके से फंसाने का भी आरोप लगाया जा रहा है। कसया पुलिस के रिकाॅर्ड में इसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है। पुलिस गोपनीय जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के मैनपुर डेलिहवा गांव निवासी आर्केस्ट्रा संचालक के बिहार में जाली नोट के साथ गिरफ्तार होने की जानकारी होने पर गांव सहित परिवार के लोग अवाक रह गए। गांव के लोग उसे गायक और आर्केस्ट्रा संचालक के रूप में जानते थे। जाली नोटों के साथ उसके पकड़े जाने से तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
मैनपुर के डेलिहवा निवासी मुकेश राजभर और संतकबीरनगर जिले के जमील अख्तर दोस्त हैं। रविवार को बिहार की मोतिहारी पुलिस ने दोनों को जाली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 12.90 लाख रुपये के जाली नोट बरामद हुए। दोनों बाइक से मोतिहारी जिले के किसी व्यक्ति के पास जाली नोट की खेप पहुंचाने जा रहे थे।
विज्ञापन

मुकेश राजभर की पत्नी प्रियंका देवी वर्तमान में बीडीसी सदस्य हैं। मुकेश दिल्ली में रहकर काफी दिनों से सिंगर का काम करता था। वर्ष 2019 में वहीं से शादी करने के बाद पत्नी को घर लेकर आया और रहने लगा। गांव के पास सपहा चौराहे पर आर्केस्ट्रा चलाता है।
पिता मकरध्वज राजभर ने बताया कि मुकेश गायक और आर्केस्ट्रा चलाता है। जाली नोट का धंधा करने की जानकारी मुझे नहीं है। पुलिस ने उसे फर्जी फंसाया है। मेरे पांच बेटों में वह चौथे नंबर का है। घर की माली हालत ठीक नहीं है। दो कमरे का सरकारी आवास बना है, जिसमे परिवार रहता है। मकरध्वज राजभर गांव में ही गुमटी में किराना की दुकान चलाते हैं। सूत्रों की मानें तो जाली नोट पश्चिम बंगाल से आर्केस्ट्रा संचालक के पास आया है। पुलिस नोट पहुंंचाने और जहां पर नोट लेकर जा रहे थे, उस शख्स की तलाश कर रही है। कुछ माह पहले कसया में अवैध तरीके से रहने वाले बांग्लादेशी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सीओ कसया कुदंन सिंह ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है। पुलिस के रिकाॅर्ड में उसके खिलाफ कोई मामला नहीं मिला है। उसके बारे में गोपनीय जानकारी जुटाई जा रही है।

-



मुकेश विधानसभा का लड़ चुका है चुनाव

-मुकेश राजभर वर्ष 2022 में कुशीनगर विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय स्वजीवी नागरिक पार्टी से चुनाव लड़ चुका है। वह चुनाव हार गया था। जाली नोट के साथ मोतिहारी पुलिस की गिरफ्तारी का मामला क्षेत्र में चारों तरफ फैल गया। सोशल मीडिया पर भी यह वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें