फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मानकविहीन मिला बसडीला का अंत्येष्टि स्थल, कार्रवाई की तैयारी

Fri, 15 Mar 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के बसडिला, नरचोंचवा, सिंहापट्टी और बबुइयां हरपुर गांव में हुए विकास कार्यों का डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बृहस्पतिवार की शाम को निरीक्षण किया। बसडीला गांव में निर्माण हो रहे अंत्येष्टि स्थल निरीक्षण में मानक विहीन पाया गया। डीपीआरओ ने जिम्मेदारों पर नाराजगी जताई और जितनी भी सामग्री इसके निर्माण में प्रयोग में लाया गया है, उसका मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत बसडीला में वित्तीय वर्ष 2023-24 में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए कुल 24 लाख 36 हजार रुपए की धनराशि आवंटित किया गया था। बृहस्पतिवार को निर्माण की जांच के लिए डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी गांव में पहुंचे। जांच में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण मानक के अनुसार नहीं पाया गया। निर्माण में प्रयोग की जा रही ईंट दोयम दर्जे की पाई गई। मोरंग की जगह पर रेत का प्रयोग किया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर बीम एवं कालम ठीक से नहीं बनाई गई है। शौचालय की दीवारों में अभी से दरारें नजर आ रही हैं। डीपीआरओ ने मौके पर ही सचिव एवं ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि निर्माण की गुणवत्ता में तत्काल सुधार लाया जाए एवं घटिया सामग्री को प्रयोग ना करें। निर्माण में जितनी भी धनराशि मानकविहीन सामग्री प्रयोग करने की वजह से बर्बाद हुई है उसका मूल्यांकन करने का निर्देश कंसल्टिंग इंजीनियर को दिया गया जिससे अंतिम भुगतान में कटौती की जा सके। डीपीआरओ ने जिम्मेदारों पर नाराजगी जताई। इसके बाद डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत नरचोचवा, बबुईया हरपुर, सिंघापट्टी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी तीन ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत कार्य अपूर्ण पाया गया और कार्यों की एमबी नहीं कराई गई है। डीपीआरओ ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि तत्काल कार्य पूर्ण कराकर अवगत कराया जाय। इस दौरान जिला कोआर्डिनेटर नंदू मिश्र, एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा, इंजीनियर फकरुद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें