फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्र के मुंह में घुसा सरिया, प्रधानाचार्य पर केस

Sun, 08 Oct 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-कप्तानगंज के सचितानंद इंटर कॉलेज में हुई घटना, कॉलेज प्रशासन ने इलाज तक नहीं कराया
विज्ञापन

कप्तानगंज। कॉलेज में पढ़ने गए छात्र के मुंह में सरिया घुसने से एक दांत टूट गया और छह दांत डैमेज हो गए। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद लौटे पिता ने कॉलेज के प्रिंसिपल और अज्ञात मजदूर पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कप्तानगंज नगर के वार्ड नंबर-13 सुभाष नगर निवासी रंजित मद्धेशिया का 12 वर्षीय बेटा नीतिन सचितानंद इंटर कॉलेज में कक्षा चार का छात्र है। 12 सितंबर को दोपहर में बच्चे फील्ड में खेल रहे थे, इस दौरान मजदूर लोहे का सरिया लेकर जा रहा था और बच्चे के मुंह में सरिया घुस गया। इसके चलते बच्चा बेहोश हो गया। छात्र का इलाज कॉलेज प्रशासन की ओर से नहीं कराया गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर परिजन पहुंचे और बच्चे को लेकर जिला अस्पताल आए। हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां जांच में पता चला कि बच्चे का एक दांत टूट गया है और अधिक चोट की वजह से छह दांत डैमेज हो गया है।

अभी भी बच्चे का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए छात्र के पिता रंजीत ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी एसओ सूर्यभान यादव ने बताया कि प्रिंसिपल फादर तैबिन बेबी और अज्ञात मजदूर पर केस दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


सचितानंद इंटर कॉलेज परिसर के दूसरे हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। खेलने के दौरान छात्र खुद सरिया में जाकर लड़ गया। उसका प्राथमिक इलाज कराया गया। घरवाले आए और छात्र को लेकर चले गए। कॉलेज प्रशासन का कोई दोष नहीं है।
-फादर तैबिन बेबी, प्रिंसिपल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें