फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर अफसरों ने दी बैंकिंग उत्पाद एवं सेवाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल लगाकर अफसरों ने दी बैंकिंग उत्पाद एवं सेवाओं की जानकारी
विज्ञापन

- ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, केसीसी सहित अन्य योजनाओं की दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। भारतीय स्टेट बैंक की पडरौना शाखा की तरफ से क्षेत्र के जंगल लुअठहां गांव में चौपाल लगाई गई। इसमें बैंक के प्रशासनिक कार्यालय गोरखपुर के अधिकारियों ने चलो गांव की ओर योजना के तहत लोगों को बैंकिंग उत्पाद एवं सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एसबीआई के प्रशासनिक कार्यालय गोरखपुर के डीजीएम संजीव कुमार ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह चौपाल आयोजित लग रही है। जनता को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने तथा उन्हें बैंकिंग उत्पाद एवं सेवाओं के प्रति जागरूक करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की ओर से चलो गांव की ओर योजना शुरू की गई है। चौपाल में न केवल ग्रामीणों को जागरूक किया गया, बल्कि गांव में ही रुककर ग्रामीणों के साथ वहां रात्रि विश्राम कर उनकी व्यावहारिक समस्याओं को भी समझने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीएम ने ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड (कृषि) और किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन) की जानकारी देते हुए कहा कि मात्र सात प्रतिशत प्रतिवर्ष ब्याज दर पर यह ऋण किसानों को दिया जाता है। यदि किसान समय पर यह ऋण अदा कर देता है तो उसे तीन प्रतिशत का अतिरिक्त अनुदान भी दिया जाता है। अर्थात यह ऋण मात्र चार प्रतिशत प्रतिवर्ष पर बैंक की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बैंक की ओर से डिजिटल माध्यम से कृषि स्वर्ण ऋण व किसान क्रेडिट कार्ड नवीनीकरण बेहद कम समय में किए जाने की जानकारी दी। अन्य बैंकिंग योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र कुमार, मुख्य प्रबंधक राकेश कुमार गुप्ता, उप शाखा प्रबंधक संदीप पटेल एवं ओमनाथ, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, राहुल कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रभावती देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें