फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध तरीके से रह रहा बांग्लादेशी और संरक्षणदाता गिरफ्तार

Tue, 19 Mar 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक(टी शर्ट में) और संरक्षणदाता जहांगीर। 
विज्ञापन
कुशीनगर। एयरपोर्ट के पास खोराबर गांव में अवैध तरीके से चार साल से रह रहे बांग्लादेशी शख्स और उसे संरक्षण देने वाले युवक को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। टूरिस्ट वीजा पर आया बांग्लादेशी, कस्बे के जहांगीर के साथ चार साल से रह रहा था। दोनों शाइन फ्लेक्स बोर्ड की दुकान चलाते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भिजवा दिया। पुलिस उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के एयरपोर्ट के पास खोराबर गांव में किराए के मकान में रहने चार साल पहले टूरिस्ट वीजा पर आया बांग्लादेश के कुमिल्ला प्रभाग ढाका जिला के थाना मुरादनगर के अमपाल निवासी मामुन सरकार पुत्र नानटु सरकार आया। कोरोना काल में वीजा का समय खत्म हो गया। इस दौरान वह कसया नगर के वार्ड नंबर 27 पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी जहांगीर अंसारी के संपर्क में आया।
बाद में वह जहांगीर के घर रहने लगा। कोरोना काल खत्म होने के बाद जहांगीर कुशीनगर एयरपोर्ट के पास खोराबर गांव में किराए के मकान में रहने लगा। वह फ्लेक्स बनाने का काम जानता है। दोनों मिलकर कसया नगर में शाइन फ्लेक्स बोर्ड के नाम से दुकान चलाते थे। इस काम के जरिए बांग्लादेशी नागरिक कस्बे के लोगों से घुलमिल गया था। पुलिस ने जहांगीर और बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि चार साल पहले बांग्लादेशी नागरिक का वीजा खत्म हो गया था। अवैध तरीके से कसया में जहांगीर के संरक्षण में रहता था। केस दर्ज कर दोनों को जेल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें