फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई श्याम प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

Sat, 24 Jun 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुकरौली। कस्बे में शुक्रवार को भाजपा की तरफ से श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर सांसद ने अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरित किया।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज थे। उन्होंने देश और समाज का सर्वांगीण विकास का सपना देखा था। मुखर्जी कुशल राजनीतिज्ञ और शिक्षाविद थे। उन्होंने नेहरू-लियाकत समझौते का विरोध कर देश हित में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सांसद ने कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. अर्चना सिंह, वरुण जायसवाल, निखिल उपाध्याय, संजीव जायसवाल, रामप्रवेश कश्यप, त्रिभुवन मिश्र, बालगंगाधर, पतरू, सुरेश गुप्ता, दुर्गेश यादव, प्रिंस राजपूत, मनोज शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें