फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुकरौली पीएचसी में डॉक्टर की मेज पर गिरा छज्जा

Fri, 04 Oct 2024 04:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। पीएचसी में ओपीडी कक्ष का छज्जा बृहस्पतिवार को डॉक्टर की मेज पर गिर गया। संयोग रहा कि उस वक्त कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं था। घटना के बाद अगल-बगल रहे स्वास्थ्यककर्मी बाहर निकल गए। एक दिन पहले सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने उसी कक्ष में कुष्ठ रोगियों को जागरूक किया था।
विज्ञापन

सुकरौली पीएचसी का भवन जर्जर हो गया है। विभागीय स्तर पर कई बार कागजी कार्रवाई की गई, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं कराया जा सका है। बृहस्पतिवार की सुबह ओपीडी खुलते ही डॉक्टर की मेज पर ईंट के साथ छज्जा गिर गया। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना था कि एक दिन पहले ही सीएमओ ने उसी कक्ष में बैठकर कुष्ठ रोगियों को जागरूक किया था। पिछले साल 11 जुलाई को भी इसी कक्ष में प्लास्टर के साथ छज्जा गिर गया था। उस वक्त ओपीडी चल रही थी। एमओआईसी डॉ. हेमंत वर्मा ने बताया कि ओपीडी कक्ष में छज्जा गिरने की जानकारी है। अफसरों को जानकारी दे दी गई है। पीएचसी के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया चल रही है। शासन से अनुमति मिलते ही भवन को ध्वस्त करा नए सिरे से निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें