टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के गांव बकनहा के एक व्यक्ति की दुबई में मौत हो गई। परिवार के मुखिया की मौत की खबर सुनकर परिवार में चरख-पुकार मच गई। बकनहा के राकेश कुमार यादव (42) रोजी-रोटी के लिए छह माह पूर्व दुबई गए थे। शुक्रवार को राकेश के घर उसकी पत्नी सरिता के मोबाइल पर फोन आया और पता चला कि राकेश की 25 जून को ही मौत हो गई है। राकेश के पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। घर में वृद्ध माता कलावती देवी के साथ राकेश की पत्नी सरिता व राकेश के दो बेटा और दो बेटी रहते हैं। परिवार के मुखिया राकेश ही थे। उन्हीं के कमाने से परिवार का भरण पोषण होता था।