फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अश्लीलता रोकने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 30 Aug 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। डोल मेले में अश्लीलता व फूहड़ता पर रोक लगाने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस पर प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महंत महेशदास की अगुवाई में पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बताया कि क्षेत्र में आयोजित हो रहे डोल मेले में अश्लीलता व फूहड़ता का प्रदर्शन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों में छोटे-छोटे कपड़ों व भोजपुरी गीतों पर नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इसके कारण समाज में धार्मिक आयोजनों के नाम पर नकारात्मकता का असर देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से इस पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष रंजीत गुप्ता, ज्वाला पटेल, विनय यादव, नितेश कुमार, अवनीश कुमार, रितेश शर्मा, चंद्रशेखर कुमार, योगेश कुशवाहा, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें